बड़ी खबर: हार के बाद खुलकर आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल। कहीं यह बड़ी बात
चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पहली बार मीडिया के सामने आकर प्रेस वार्ता की और कांग्रेस द्वारा कहां कमी रह गई थी इस पर बात की।उन्होंने कहा कांग्रेस ने उत्तराखंड की जनता की हमेशा आवाज़ उठाई है और हम जनता के भरोसे पर खरे नही उतरे है और हमें इस बात का खेद है दुःख है और गणेश गोदियाल ने कहा हम सबकी और मेरी भी नाकामी है कि हम चुनाव नही जीत सके । हमने ये सपना देखा था की हम उत्तराखंड के चार लाख युवाओं को रोज़गार देकर उनका सपना पूरा करेंगे हमने ये सपना देखा था कि हम गरीब परिवारों की आर्थिक स्तिथि को सही करेंगे और गैस सिलंडर के दामों को भी काम करने का हमने सपना देखा था ।प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि जितने भी हमारे प्रत्याशी जीते है मैं उनको बधाई देता हूँ और उनसे यही उम्मीद करता हूँ कि वो प्रदेश की जनता के कामों को पूरा करेंगे और आवाज़ उठाएँगे। में प्रदेश की जनता का भी धन्यवाद करता हूँ हूँ जिन्होंने हमारा मार्गदर्शन किया और हमारे साथ खड़े रहे और पार्टी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए गणेश गोदियाल ने सभी का आभार व्यक्त किया ।गढ़वाल और कुमाऊँ में जो हार मिली उसको लेकर गणेश गोदियाल ने कहा कि जिन कारणों से हम वहाँ जीत नही सके तो हम उन कारणो पर ध्यान देंगे और हम अपनी कमियों पर मंथन करेंगे।शायद हम जनता को हकीकत समझाने में नाकाम रहे हैं।प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते हार की पूरी जिम्मेदारी लेता हूँ जनता के पास अच्छा मौका था जो हाथ से चला गया ,हम जो भी मुद्दे लेकर आगे बढ़े थे अब पांच साल तक संघर्ष करेंगे भाजपा को जीत की शुभकामनाएं, विपक्ष मैं कांग्रेस जनता की आवाज बनेगा प्रदेश की जनता का बहुत आभार हम अपनी कमियों को दूर करेंगे हरीश रावत की सीट बदलने की जिम्मेदारी भी लेता हु।

More Stories
पेंशनधारियों को सीएम धामी का दिवाली गिफ्ट, 148.18 करोड़ खातों में किए ट्रांसफर
उत्तराखंड में कल गरजेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
गंगनानी के समीप नदी में समाई यात्रियों की कार, चार की मौत, एक घायल, दो लापता