देहरादून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पश्चिम उत्तर प्रदेश के कार्यवाह शशिकांत दीक्षित के निधन पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने गहरा शोक प्रकट किया।
अपने शोक संदेश में श्री अग्रवाल ने कहा है कि स्वर्गीय शशिकांत दीक्षित ने जीवन पर्यंत राष्ट्र विचारों से ओतप्रोत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्य में स्वयं को समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा है कि शशिकांत दीक्षित की कमी हमेशा रहेगी परंतु उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर हम इस राष्ट्र को परम वैभव की दिशा में आगे बढ़ा सकते हैं। श्री अग्रवाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की दुखी परिजनों को इस असीम दुख से उबरने ईश्वर शक्ति प्रदान करें।
आरएसएस के क्षेत्र कार्यवाह शशिकांत दीक्षित के निधन पर शोक जताया

More Stories
पेंशनधारियों को सीएम धामी का दिवाली गिफ्ट, 148.18 करोड़ खातों में किए ट्रांसफर
उत्तराखंड में कल गरजेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
गंगनानी के समीप नदी में समाई यात्रियों की कार, चार की मौत, एक घायल, दो लापता