November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

स्पिक मैके ने थिएटर प्ले ‘जिस लाहौर नी वेख्या’ का प्रदर्शन किया

देहरादून। स्पिक मैके ने आज ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में भोपाल के नया थिएटर द्वारा थिएटर प्ले श्जिस लाहौर नी वेख्या, वो जामिया ही नहींश् की मेजबानी करी। प्ले का निर्देशन रामचंद्र सिंह द्वारा किया गया। नया थिएटर की मंडली ने हिंदी में 100 मिनट के नाटक श्जिन लाहौर नहीं वेख्य, वो जन्मा ही नहींश् का आयोजन किया। यह नाटक भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान एक बूढ़ी औरत, जो पाकिस्तान में वापस रहने का विकल्प चुनती है, और मुस्लिम और हिंदू परिवारों के साथ उसके अनुभव, प्यार और नफरत को दर्शान वाली एक मार्मिक कहानी है।
इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों एवं अन्य अतिथियों ने नाटक की बहुत सराहना की। कार्यक्रम का आयोजन एसआरएफ फाउंडेशन के सहयोग से किया गया। नया थिएटर की स्थापना 1959 में पत्रकार, कवि, नाटककार, नाटक निर्माता और निर्देशक श्री हबीब तनवीर द्वारा की गयी थी। कला में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म भूषण, पद्म श्री, केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और कई अन्य पुरस्कारों से नवाज़ा गया। नया थिएटर एक पेशेवर टूरिंग थिएटर कंपनी है जो पूरे भारत के साथ विदेशों में कई जगहों पर लगातार प्रस्तुति देती आ रही है।