November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

पौड़ी। जिले के पैठाणी थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पैठाणी थानाध्यक्ष प्रताप सिंह ने बताया कि थाना कि पैठाणी क्षेत्र में एक युवक ने अपने ही गांव की एक नाबालिग के साथ दुराचार किया। इस प्रकरण में पीड़िता के पिता ने बीते 19 मार्च को थाने में नामजद तहरीर दी। जिसमें पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी घर पर अकेली थी और मौका पाकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया युवक काफी समय से उनकी नाबालिग बेटी से साथ दुराचार कर रहा था, साथ ही आरोपी ने नाबालिग को घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जिस पर नाबालिग ने किसी तरह साहस जुटाकर अपने घरवालों को घटना के बारे में बताया। जिस पर पीड़िता के पिता ने बीते 19 मार्च को थाना पैठाणी में आकर नामजद तहरीर दी। जिसके बाद आरोपी को नर्सरी बैंड तिरपालीरोड से गिरफ्तार कर लिया गया है। एसओ प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।