November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

शहीदों के सपनों के अनुरूप राज्य के विकास के लिए काम करेगी सरकारः सीएम

सीएम धामी ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को किया नमन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कचहरी, देहरादून स्थित शहीद स्थल पर जाकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किये। शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों के सपनों के अनुरूप राज्य के विकास के लिए सरकार काम करेगी। इसके पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा के साथ ही घंटाघर स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एवं स्व. इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।