November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

मुख्यमंत्री धामी व आठ मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम व कई राज्यों के सीएम रहे मौजूद

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी कैबिनेट को सामने बुलाकर सबका अभिवादन किया।

मंत्री पद की शपथ लेने वाले विधायकों में सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्य, चंदन रामदास, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, गणेश जोशी व प्रेमचंद अग्रवाल शामिल हैं।  प्रेम चंद अग्रवाल ने संस्कृत में शपथ ली। इस दौरान संतों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। गणेश जोशी ने शपथ के बाद पीएम मोदी को सैल्यूट किया। मुख्यमंत्री व मंत्रियों को  राज्यपाल ले. जनरल  (रि.) गुरमीत सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।