November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

शपथ ग्रहण से पहले टपकेश्वर मंदिर पूजा अर्चना को पहुंचे सीएम धामी

देहरादून। धामी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले भाजपा के आला नेताओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शपथ ग्रहण से पहले टपकेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। धामी ने करीब 20 मिनट तक मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने रेसकोर्स गुरुद्वारा में भी मत्था टेका।
इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि वह जब भी कोई नया काम शुरू करते हैं तो भगवान शिव के चरणों मे आते हैं। जब वह देहरादून होते हैं तो टपकेश्वर मंदिर अवश्य आते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के विजन के साथ उत्तराखंड के विकास के लिए कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण के बाद जो भी संकल्प प्रदेश के विकास के लिए गए हैं, उनको पूरा किया जाएगा।