November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

अमिताभ बच्चन उत्तराखंड की वादियों का दीदार करने पहुंचे

देहरादून। बॉलीवुड के ‘बिग बी’ अमिताभ बच्चन उत्तराखंड की वादियों का दीदार करने के लिए देहरादून पहुंचे हैं। अमिताभ बच्चन चार्टर विमान से सुबह करीब 12 बजे देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने के लिए प्रशंसक उनकी तरफ दौड़ पड़े, लेकिन सुरक्षा व्यवस्थाओं के कारण किसी को भी अमिताभ बच्चन के पास नहीं जाने दिया गया।
जानकारी के मुताबिक जौलीग्रांट एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद अमिताभ बच्चन सीधे अपनी गाड़ी से टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में स्थित आनंदा होटल चल गए हैं। अमिताभ बच्चन कुछ दिनों तक यहीं पर रुकेंगे। बताया जा रहा है कि वो अपनी किसी फिल्म की शूटिंग भी उत्तराखंड में ही करेंगे। अमिताभ बच्चन ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट के निर्देशक प्रभाकर मिश्रा से भी मुलाकात की और उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। एयरपोर्ट पर अमिताभ बच्चन कुछ ही देर के लिए रूके थे। हालांकि उनके प्रशंसकों को मायूसी ही हाथ लगी।