November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

विधानसभा सत्र के लिए विपक्ष ने भी कमर कसी

देहरादून उत्तराखंड विधानसभा के 29 मार्च से शुरू होने जा रहे सत्र को लेकर विपक्ष भी तैयार है। पार्टी के प्रदेश स्तर के नेता यह साफ कर चुके हैं कि वह जन मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक उठाएंगे। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि विपक्ष जो पिछली बार के मुकाबले अब ज्यादा संख्या में वह सरकार पर किस प्रकार से घेराबंदी करता है। हालांकि चार दिन बाद होने वाले विधानसभा सत्र से पहले विपक्ष के सामने विशेषकर कांग्रेस के सामने प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति करना बेहद अहम है। यह भी देखना होगा कि कांग्रेस की से प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बनाती है जो कि प्रदेश सरकार पर अटैकिंग मूड में हो या फिर खामोशी से सरकार को चलने देते हैं। कांग्रेस में इस बार विधानसभा में मुद्दे उठाने वाले तेजतर्रार एवं युवा काजी निजामुद्दीन जैसे विधायक नहीं है ऐसे में सवाल ये उठता है कि नेता प्रतिपक्ष के रूप में और मुख्य सचेतक के रूप में कांग्रेस किसका नाम आगे करती है।