October 22, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से पूर्व सीएम हरीश रावत की भेंट

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से उनके आवास पर आकर शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पुनः प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने पर बधाई दी।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश रावत ने शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से उनके मुनिस्पिल रोड स्थित आवास पर पहुंच कर शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान हरीश रावत ने उन्हें विधान सभा चुनाव में मिली प्रचण्ड जीत के साथ साथ प्रदेश सरकार में पुनः कैबिनेट मंत्री बनाये जाने पर बधाई दी।