November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

नेपाल संसदीय समिति के समन्वयकों ने सीएम धामी से की भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में नेपाल के संसदीय समिति के विधायकों एवं समन्वयकों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने समिति के सभी सदस्यों को स्वागत करते हुए कहा कि नेपाल के साथ हमारा रोटी-बेटी का संबंध है। हमारी परंपराएं एवं संस्कृति भी मिलती-जुलती हैं। उन्होंने कहा कि नेपाल से हमारा संबंध काफी पुराना है।
नेपाल के संसदीय समिति के विधायकों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और उन्हें पशुपतिनाथ जी की अनुकृति भेंट की। इस दौरान समिति के अध्यक्ष हरका बहादुर कुंवर, सदस्य महेश दत्त जोशी, भरत बहादुर खटका, कृष्ण बहादुर चौधरी, अक्कल बहादुर रावत, अंबी कुमारी थापा एवं कृष्ण राज सुबेदी मौजूद थे।