November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

औद्योगिक विकास से ही खुलेगी रोजगार की राह

कोटद्वार। सिडकुल के सिगड्डी ग्रोथ सेंटर के केएमसी औद्योगिक संस्थान में उद्यमियों की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का अभिनंदन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि औद्योगिक विकास से ही रोजगार की राह खुलती है। उद्यमियों को उद्योग लगाने के लिए हर संभव सहूलियत प्रदान की जाएगी। इस दौरान केएमसी संस्थान में क्षेत्र के युवाओं और उद्यमियों ने हिल पॉलिसी में उद्योगों के लिए जीएसटी में छूट प्रदान करने की मांग की। इस मौके पर केएमसी के एमडी विनीत कुमार गुप्ता, महाप्रबंधक सुरेश तिवारी, भारत तिवारी, भुवन खुल्वे, शिवदेव आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगठन दुगड्डा ब्लाक ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को सम्मानित किया। संगठन की ओर से उन्हें मांग पत्र सौंप उनके निराकरण करने की मांग की गई। इस मौके पर संगठन की ब्लाक अध्यक्ष ऊषा गोस्वामी, देवभूमि फाउंडेेशन के अध्यक्ष शिवानंद लखेड़ा, कमला सती, बसंती रावत आदि मौजूद रहे।
उधर, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने दुगड्डा ब्लाक के अंतर्गत सिद्धगली हनुमंती में चल रही रामलीला में शिरकत की। उन्होंने रामलीला कमेटी को 11 हजार रुपये भेंट किए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अजय भट्ट, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता गौड़, पूर्व पालिका अध्यक्ष उमा जुयाल, राजेंद्र द्विवेदी, अनूप गुप्ता, सभासद दीपक ध्यानी, रामलीला कमेटी की संरक्षक माया रावत, निदेशक जगदीश फुलेरा, ओमप्रकाश कंडवाल, अध्यक्ष मालती गौड़ आदि मौजूद रहे।