Breaking उत्तराखण्ड

संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति का गठन

ऋषिकेश। पिछले चार दशक से चार धाम यात्रा का संचालन करती आ रही संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति का आखिरकार गठन हो ही गया। प्रमुख सात परिवहन कंपनियों ने बैठक कर गढ़वाल मंडल कान्ट्रैक्ट कैरिज के अध्यक्ष संजय शास्त्री को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया। इस वर्ष चार धाम यात्रा के संचालन को लेकर नौ परिवहन कंपनियों की संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के गठन को लेकर परिवहन कंपनियों में मतभेद थे। यातायात परिवहन कंपनी ने अपनी कंपनी के रोटेशन का गठन कर यात्रा संचालन की बात कही थी। संभागीय परिवहन अधिकारी की बैठक में भी स्पष्ट हो गया था कि इस बार रोटेशन का गठन नहीं होगा। इतना जरूर था कि आरटीओ ने कंपनियों को कह दिया था कि यदि कंपनियां रोटेशन का गठन करती है तो परिवहन विभाग इसी व्यवस्था के तहत यात्रा का संचालन करेगा। मंगलवार को जीएमओयू के ऋषिकेश स्थित कार्यालय में सात प्रमुख परिवहन कंपनियों के संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से गढ़वाल मंडल कान्ट्रैक्ट कैरिज के अध्यक्ष संजय शास्त्री को अध्यक्ष चुन लिया गया।

Related posts

श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को साइकिल एवं राशन किट वितरित किए  

Anup Dhoundiyal

आपदाः काली नदी में बनी 2 किलोमीटर लंबी झील

Anup Dhoundiyal

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 46 हुई, दून में दो और कोरोना पाॅजीटिव मामले पाए गए  

Anup Dhoundiyal

Leave a Comment