November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

डॉ भीमराव आंबेडकर के सिद्धांत सभी के लिए प्रेरणादायकः पूजा नेगी

देहरादून। डॉ भीमराव आंबेडकर के सिद्धांत सभी के लिए प्रेरणादायक हैं। वह भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के वंचित और शोषित लोगों के प्रेरणा स्रोत रहे हैं और आज भी हैं। यह बात गुरुवार को मियांवाला पार्षद पूजा नेगी ने लोअर तुनवाला में अंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम में कही।
उन्होंने कहा कि डॉ अंबेडकर ने वंचित समाज को सबसे बड़ा मूल मंत्र शिक्षित बनोए संगठित हो और संघर्ष करो दिया। जो आज के समय में सबसे ज्यादा सार्थक है। उन्होंने इस दौरान डॉ अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम संयोजक इस अवसर पर सुमेर चन्द, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हेमा पुरोहित, देवेन्द्र सिंह, राम प्रसाद, अशोक कुमार, अमर सिंह, समेत क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।