देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान पर्यटन, संस्कृति एवं आध्यात्म से संबंधित बिन्दुओं पर चर्चा की एवं केदारनाथ धाम के यात्रा के अनुभवों को साझा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को वर्ष 2025 तक अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है, इसके लिए पर्यटन पर विशेष रूप से फोकस किया जायेगा। उत्तराखण्ड धर्म, संस्कृति और आध्यात्म का केन्द्र है।
प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने सीएम से की भेंट

More Stories
पेंशनधारियों को सीएम धामी का दिवाली गिफ्ट, 148.18 करोड़ खातों में किए ट्रांसफर
उत्तराखंड में कल गरजेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
गंगनानी के समीप नदी में समाई यात्रियों की कार, चार की मौत, एक घायल, दो लापता