October 26, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष ने स्पीकर से की मुलाकात

देहरादून। बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से विधानसभा भवन स्थित उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान अजेंद्र अजय ने विधानसभा अध्यक्ष को चुनरी ओढ़ाकर एवं प्रसाद भेंट कर शुभकामनाए दी।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने आगामी 6 मई से प्रारंभ होने वाली केदारनाथ व बदरीनाथ यात्रा की तैयारियों के संबंध में मंदिर समिति के अध्यक्ष से वार्ता की। मंदिर समिति अध्यक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष को जानकारी देते हुए कहा कि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के लिए इस बार भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। पिछले 2 साल से कोरोना की वजह से उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा सुचारू रूप से चल नहीं पाई था। इस लिहाज से राज्य सरकार से लेकर प्रशासनिक अमला चारधाम यात्रा की तैयारी में जुटा हुआ है, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।