October 26, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

विकासनगर में आयोजित हुआ स्वास्थ्य मेला, विधायक मुन्ना चौहान ने किया शुभारंभ

देहरादून। आयुष्मान भारत योजना की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में राज्य के समस्त विकासखण्डों में स्वाथ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज विकासनगर विकासखण्ड में आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज विकासनगर में आयोजित स्वास्थ्य मेले का विधायक मुन्ना सिंह चौहान द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंम किया गया। विधायक द्वारा स्वास्थ्य मेला परिसर में स्थापित विभिन्न विभागों आयुर्वेदिक चिकित्सा, होम्योपैथिक, कृषि विभाग, उद्यान आदि विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया गया। स्वास्थ्य मेले में विधायक द्वारा अपना स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया।
कार्यक्रम में संबोधन करते हुए विधायक मुन्ना सिंह चौहान के कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार जनमानस के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर है, जिसके लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार सभी चिकित्सालयों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही पर्याप्त संख्या में नर्सिंग स्टॉप एवं विशेषज्ञ चिकित्सक नियुक्त करने की है, जिसके लिए सरकार संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य मेले लगाने का सरकार का एक ही धेय्य है कि लोगों की सभी स्वास्थ्य जांच/सुविधाएं एक ही स्थान पर मिले, जिसके लोगों को सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने सभी जनमानस से अनुरोध किया कि सरकार द्वारा लगाए जाने वाले स्वास्थ्य मेलों एवं शिविर में प्रतिभाग करें तथा अन्य को भी इसमें प्रतिभाग करने हेतु जागरूक करें। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख विकासनगर जसविन्दर सिंह बिट्टु, जिला पंचायत सदस्य प्रंशात जैन, नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुवांठा, उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज उप्रेती, तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़, बीडीओ आतिया परवेज, डॉ0 विजय सिंह, डॉ0 नरेन्द्र चौहान, डॉ0 प्रदीप चौहान, डॉ0 शमशेर आदि मौजूद रहे।