October 25, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

स्वास्थ्य मेले में 1200 लोगांे का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

????????????????????????????????????

देहरादून। विकासखण्ड सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत अवस्थित शहीद हवलदार नरेंद्र सिंह बिष्ट राजकीय आदर्श माध्यमिक विद्यालय सेलाकुई में आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में आयुष्मान भारत के तहत आयोजित स्वास्थ्य मेले का विधायक सहदेव सिंह पुंडीर द्वारा शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में संबोधन करते हुए विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने केंद्र तथा राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की स्वास्थ्य शिविर आम जनमानस को व्यापक स्तर पर लाभ पहुंचाते हैं। उन्होंने स्वास्थ्य मेले को सफल बनाने के लिए स्थानीय प्रशासन, डॉक्टर्स, वॉलिंटियर्स, आशा कार्यकर्तियो तथा स्वास्थ्य कर्मियों का आभार व्यक्त किया। माननीय विधायक ने कहा कि केंद्र तथा राज्य सरकार सदैव जनता के साथ है।
सरकार के द्वारा कोविड काल में सभी को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध करवाकर सराहनीय कार्य किया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। विधायक ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए ताकि जनता को इसका लाभ मिले। आज के स्वास्थ्य मेले में लगभग 1200 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण हेतु पंजीकरण करवाया। उल्लेखनीय है कि सहसपुर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मेले में लगभग सभी तरह के स्वास्थ्य परीक्षण  दंत चिकित्सा,स्त्री रोग विशेषज्ञ, होम्योपैथी, आयुर्वेदिक आदि की सुविधा की व्यवस्था की गई थी।  इस अवसर पर महालक्ष्मी किट भी वितरित की गई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सीमा नेगी, उप जिलाधिकारी विनोद कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रदीप उनियाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वंदना तथा स्थानीय जनता उपस्थिति थी।