October 25, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

विश्व पृथ्वी दिवस पर बच्चों के लिए आयोजित की पोस्टर प्रतियोगिता

डोईवाला। न्यू एरा चिल्ड्रन एकेडमी खैरी डोईवाला में विश्व पृथ्वी दिवस पर छात्र-छात्राओं के लिए पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजू चंदेल ने बच्चों को विश्व पृथ्वी दिवस के महत्व की जानकारी दी एवं बच्चों को वृक्षारोपण करने और उनकी देखभाल करने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक ममतोष गैरोला, कोऑर्डिनेटर खुशबू रतूड़ी, विद्यालय के सभी शिक्षक सृष्टि बडोनी, सिमरन कौर, ज्योति भट्ट, प्रज्ञा नौटियाल, विकास कुमार, सन्दीप बमोला, प्रियंका सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।