November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

राजपुर रोड में बेकरी में लगी भीषण आग

देहरादून। थाना राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत राजपुर रोड पर स्थित एक बेकरी में अचानक आग लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों  ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। पुलिस अनुसार प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉट सर्किट लग रहा है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है, साथ ही नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
शनिवार सुबह दमकल विभाग को राजपुर रोड स्थित एक बेकरी में आग की सूचना मिलनी। जिसके बाद दमकल विभाग तत्काल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने की कोशिश की। आग राजपुर रोड स्थित एलोरास बेकरी में लगी, बड़ी बेकरी होने की वजह से मौके पर काफी सिलेंडर रखे हुए थे। सिलेंडर आग ना पकड़ लें, इसके लिए दमकल के चालक सुनील ने सबसे पहले सिलेंडर को वहां से हटाया। उसके बाद दमकल कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नगर अग्निशमन अधिकारी निशांत तिवारी ने बताया कि राजपुर रोड स्थित एक बेकरी में आग लगने की सूचना मिली, जिस पर काबू पा लिया गया है। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉट सर्किट लग रहा है। पुलिस द्वारा आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। साथ ही नुकसान का आकलन किया जा रहा है।