November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

शॉर्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर हुआ राख

देहरादून। डालनवाला कोतवाली क्षेत्र में डीएवी कॉलेज के पास घर में अचानक आग लगने से घर का सारा समान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची दमकल विभाग की टीम ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।
मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार सुबह को हुई। पुलिस ने बताया कि करनपुर में डीएवी कॉलेज के पास मनप्रीत सिंह का घर है। सुबह अचानक उनके घर में आग लग गई थी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। आग की लपटों को भीषण होता देख स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में घर में सारा सामान जलकर राख हो गया है। प्रथम दृष्यता आग लगने के कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है। हालांकि अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। घरवालों ने बताया कि वे सभी सुबह गुरुद्वारे गये थे, तभी शायद शॉर्ट सर्किट की वजह से उनके घर में आग लगी। आग बुझाने में दमकल की दो बड़ी गाड़ियां और एक छोटी गाड़ी लगी है।