November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, 6 लोग गंभीर रूप से घायल

देहरादून। जौलीग्रांट एयरपोर्ट रोड पर दो गाड़ियों की आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार डोईवाला कोतवाली क्षेत्र में जौलीग्रांट एयरपोर्ट और रायपुर रोड पर मंगलवार सुबह दो गाड़ियां आमने-सामने से भिड़ गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और गाड़ियों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने 108 सेवा की मदद के सभी घायलों को हॉस्पिटल भिजवाया। डोईवाला कोतवाली के एसएसआई विक्रम राज ने बताया कि ये सड़क हादसा मंगलवार सुबह 9.30 बजे के आसपास हुआ था। इस हादसे में 6 लोग घायल हो गए हैं। घायलों के नाम सुनीत सिंह निवासी हरियाणा, दीपेंद्र, दीपक, हेमंत, कात्यायनी डिमरी और अनुराग त्रिपाठी है। हादसे के कारणों का अभीतक पता नहीं चल पाया है।  पूरे मामले की जांच की जा रही है, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।