ऋषिकेश। केदारनाथ पैदल मार्ग पर खच्चर से गिरकर घायल हुए एक तीर्थयात्री को शुक्रवार की सुबह हेली एंबुलेंस के जरिए एम्स ऋषिकेश लाया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
गुरूवार की शाम केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिंचोली के निकट विनोद कुमार (28 वर्ष) निवासी नंदा नगर चमोली खच्चर से गिरकर घायल हो गया था। जिसे स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय बेस कैंप केदारनाथ में उपचार के लिए ले जाया गया था। यहां से उसे चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर करने की सिफारिश की थी। एम्स ऋषिकेश के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि चमोली जिला प्रशासन की ओर से बीती शाम ही इस संबंध में सूचना भेज दी गई थी। शुक्रवार की सुबह 8.10 पर हेलीकाप्टर एम्स ऋषिकेश के हेलीपैड पर पहुंचा। यहां से एम्स की टीम ने घायल युवक को ट्रामा सेंटर इमरजेंसी में शिफ्ट कर दिया है। युवक के पेट के निचले हिस्से में अंदरूनी चोट है। पैदल मार्ग पर खच्चर से गिरने से युवक घायल हुआ था।
खच्चर से गिरकर घायल हुए यात्री को एम्स में भर्ती कराया

More Stories
पेंशनधारियों को सीएम धामी का दिवाली गिफ्ट, 148.18 करोड़ खातों में किए ट्रांसफर
उत्तराखंड में कल गरजेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
गंगनानी के समीप नदी में समाई यात्रियों की कार, चार की मौत, एक घायल, दो लापता