देहरादून। डीआईजी/एसएसपी देहरादून ने दस दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर उनको तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार सम्भालने के आदेश दिये हैं। एसएसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार डीआईजी/एसएसपी जन्मेजय खंडूडी ने बीरवार को दस दरोगाओं का तबादला करते हुए जयवीर सिंह को चौकी प्रभारी डाकपत्थर से चौकी प्रभारी सभावाला के पद पर भेजा। इसके साथ ही अर्जुन गुसांई को चौकी प्रभारी मयूर विहार से चौकी प्रभारी डाकपत्थर, परवेश रावत को चौकी प्रभारी सभावाला से चौकी प्रभारी नालापानी, कमलेश कुमार गौड़ को चौकी प्रभारी नालापानी से चौकी प्रभारी बालावाला, विकेन्द्र कुमार को चौकी प्रभारी धर्मावाला से चौकी प्रभारी लालतप्पड, कविन्द्र को चौकी प्रभारी लालतप्पड से कोतवाली पटेलनगर, रजनीश सैनी को चौकी प्रभारी कुल्हाल से चौकी प्रभारी धर्मावाला, अमित को चौकी प्रभारी जोगीवाला से चौकी प्रभारी मयूर विहार व दीपक द्विवेदी को कोतवाली विकासनगर से चौकी प्रभारी जोगीवाला बनाया गया। सभी चौकी प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार सम्भालने के आदेश दिये गये।
दस दरोगाओं के तबादले

More Stories
पेंशनधारियों को सीएम धामी का दिवाली गिफ्ट, 148.18 करोड़ खातों में किए ट्रांसफर
उत्तराखंड में कल गरजेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
गंगनानी के समीप नदी में समाई यात्रियों की कार, चार की मौत, एक घायल, दो लापता