Breaking उत्तराखण्ड

सीविल सेवा परीक्षा में उत्तराखंड की बेटी दीक्षा जोशी ने 19वीें रैंक हासिल की

देहरादून। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा 2021 का परिणाम जारी कर दिया है। पिथौरागढ़ निवासी दीक्षा जोशी ने ऑल इंडिया रैंक में 19वीं रैंक हासिल की है। दीक्षा जोशी भाजपा प्रवक्ता सुरेश जोशी की बेटी हैं। दीक्षा ने इस परीक्षा को पास कर प्रदेश का मान बढ़ाया है।
दीक्षा जोशी की इस कामयाबी के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर है। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी किए गए परिणाम के अनुसार इस परीक्षा में कुल 685 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इनमें से 244 सामान्य वर्ग से, 73 ईडब्ल्यूएस, 203 ओबीसी, 105 एससी और 60 एसटी वर्ग के उम्मीदवारों का चयन हुआ है। सिविल सेवा परीक्षा 2021 के परिणाम के अनुसार श्रुति शर्मा ने ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की है। वहीं, दूसरे स्थान पर अंकिता अग्रवाल और गामिनी सिंगला रही हैं। इस साल तीनों ही टॉपर लड़कियां बनी हैं। वहीं उत्तराखंड की बेटी दीक्षा जोशी ने देशभर में 19वीं रैंक हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। परिणाम जारी होने के बाद से भाजपा नेता के घर में खुशी का माहौल है। पहले ही प्रयास में सफलता पाने वाली दीक्षा ने अपनी हाईस्कूल तक की पढ़ाई पिथौरागढ़ के मल्लिकार्जुन स्कूल से की है। देहरादून से इंटरमीडिएट करने के बाद जौलीग्रांट से एमबीबीएस किया। दीक्षा ने दो साल तैयारी करने के बाद सिविल सेवा परीक्षा दी और देश में 19वीं रैंक हासिल की।

Related posts

चोरी की गयी लाखों की ज्वैलरी व नगदी के साथ चपरासी गिरफ्तार

Anup Dhoundiyal

होली के लिए सजने लगे बाजार, प्राकृतिक रंगों की डिमांड बढ़ी

Anup Dhoundiyal

देहरादून प्रदेश में बीजेपी अध्यक्ष बदलने की सुगबुगाहट नैनीताल से सांसद चुने गए हैं बीजेपी अध्यक्ष अजय भट्ट अधिकतर समय दिल्ली में ही रहते हैं अजय भट्ट पंचायत चुनाव को देखते हुए हो सकता है बदलाव

Anup Dhoundiyal

Leave a Comment