November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

राज्य सभा के लिए कल्पना सैनी कल करेगी नामांकन

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राज्य सभा के लिए नामित अधिकृत प्रत्याशी डॉ कल्पना सैनी मंगलवार दोपहर 2 विधानसभा में नामांकन दाखिल करेंगी।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा द्वारा राज्यसभा के लिए घोषित उम्मीदवार डॉ कल्पना सैनी मंगलवार दोपहर 2 बजे अपना नामांकन दाखिल करेंगी। उससे पूर्व 12 बजे भारतीय जनता पार्टी के सभी विधायकों को भाजपा मुख्यालय में आयोजित बैठक मे बुलाया गया है। नामांकन के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय सहित भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।