Breaking उत्तराखण्ड

पद्मश्री कल्याण सिंह रावत का किया गया नागरिक अभिनंदन

देहरादून। भारत सरकार द्वारा मैती आंदोलन के प्रणेता कल्याण सिंह रावत को पद्मश्री सम्मान दिए जाने के उपलक्ष्य में देहरादून की अनेक संस्थाओं और पर्यावरण प्रेमियों द्वारा उनका नागरिक अभिनंदन किया गया। राजपुर रोड स्थित राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में अनेक संस्थाओं ने मैती आंदोलन के प्रणेता पद्मश्री कल्याण सिंह रावत जी का माल्यार्पण किया और शॉल  भेंट कर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर मैती आंदोलन के जनक पद्मश्री कल्याण सिंह रावत जी ने कहा कि पूरा विश्व आज इस बात को लेकर चिंतित है कि किस प्रकार धरती को बचाया जाए  भारत का जनमानस स्वभाव से प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के लिए कटिबद्ध रहा है  आज पर्यावरण एक संकट के दौर से गुजर रहा है। ग्लोबल वार्मिंग के दुष्परिणाम हमारे जीवन को प्रभावित करने लगे हैं  हमें अभी से जागरूक होने और सहभागिता के साथ अपने पर्यावरण को बचाने के लिए संकल्प लेने की जरूरत है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि समाज में पर्यावरण को बचाने के लिए लोगों में जागरूकता तो बड़ी है लेकिन उसको व्यवहार में उतारने के लिए मैती आंदोलन को हर घर तक पहुंचाने की जरूरत है  इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हुकुम सिंह उनियाल ने कहा की हम आने वाली पीढ़ी को एक शुद्ध वातावरण दें इस तरह का संकल्प लिए जाने और उसे व्यवहार में उतारने की जरूरत है। देहरादून की अनेक संस्थाओं ने मैती को सामुहिक रूप से एक बड़ी माला पहनाई…. नियो विजन फाउंडेशन के अध्यक्ष गजेंद्र तंउवसं ने कल्याण सिंह रावत को मृदा चित्र भेंट किया। इस अवसर पर अनेक संस्थाओं ने पद्मश्री कल्याण सिंह रावत जी का नागरिक अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन सृष्टी बिष्ट ने किया। कार्यक्रम में मनोज ध्यानी, स्वामी चंद्रा, रंजीत सिंह ांपदजनतं, शूरवीर रावत, ओम वीर सिंह, हरीश जौहर, डॉ. खन्ना, अनिकेत, पीयूष, आयुष, मीना, संगीता, चंदन सिंह नेगी, बलवंत सिंह नेगी, अनिल मित्तल आदि मौजूद थे।

Related posts

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने किया संगठन का विस्तार

Anup Dhoundiyal

ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए ग्राम एक सेवक की अवधारणा पर कार्य किये जाएंः सीएम

Anup Dhoundiyal

मुख्यमंत्री ने किया लोकेन्द्र कैंतुरा के गीत का विमोचन

Anup Dhoundiyal

Leave a Comment