November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

सीएम ने नानकमत्ता साहिब गुरूद्वारे में मत्था टेका, अरदास में हुए शामिल

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब पहुंच कर मत्था टेका और अरदास में शामिल हुए। श्री धामी ने राज्य व देश की सुख समृद्धि व शांति की कामना की। गुरुद्वारा नानकमत्ता प्रबंधक कमेटी द्वारा उन्हें गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इसके पश्चात धार्मिक डेरा कार सेवा पहुँचकर डेरे के जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह से भेंट की तथा लंगर-पानी चखा।