November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

मानवाधिकार संगठन ने किया पौधारोपण, बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वार्ड 35 में संगठन के चेयरमैन सचिन जैन के दिशा निर्देश में टर्निंग प्वाइंट स्कूल की प्रधानाध्यापिका सारिका चौधरी की उपस्थिति में पौधारोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। साथ ही चित्रकला प्रतियोगिता भी बच्चों के लिए आयोजित की गई, जिसमें बहुत ही सुंदर और मनमोहक तरीके से बच्चों ने तरह-तरह के रंग उकेरे।
कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों के नाम गर्वित शर्मा, आयुष, संपत राय, आराध्य जोशी, अबीर, काजी, लावण्या मल, अहाना शर्मा, हार्दिक मेहरा, आर्यभट्ट, वेदांत कैंतुरा, प्रीति चौहान, महक खान, जोया, बिलाल, श्रेयांश सिंह, राधिका, मान्यता नेगी, नव्या, अर्चित चौधरी, जय कोठारी, छवि कौशल, आरव कौशल आदि बच्चों ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर संगठन के चेयरमैन सचिन जैन ने कहा कि वृक्ष लगाना बहुत बड़ी बात नहीं है लेकिन उसकी देखभाल करना करना यह बहुत बड़ी बात है। यह जिम्मेदारी जो वृक्ष लगाता है वह संकल्प लेकर वृक्ष लगाए ताकि वह वृक्ष सही समय पर फल दे और छाया दे ऑक्सीजन दे और प्रकृति की सुंदरता भी बढ़ाएं। इस मौके पर संगठन की प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने कहा कि सांसें हो रही कम आओ पेड़ लगाएं हम प्रकृति का संरक्षण करना हम सब का कर्तव्य है। प्रकृति है तो हम हैं और हम हैं तो प्रकृति है दोनों एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन, एसपी सिंह, घनश्याम वर्मा, शालिनी और वहां की सोसाइटी के अध्यक्ष मनोज शर्मा उपस्थित रहे रहे।