November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

रिश्वत लेते कानूनगो रगें हाथो पकड़ा

देहरादून। विजिलेंस टीम ने डोईवाला तहसील से कानूनगो को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। कानूनगो पांच-पांच हजार रुपये प्रति फाइल के नाम पर रिश्वत मांगी थी। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
शिकायकर्ता ने टोल फ्री नंबर पर बताया कि मोतीलाल न्यू शिव मार्केट शास्त्रीनगर ज्वालापुर हरद्विार रिश्वत मांग रहा है। जांच में पता चला कि शिकिायतकर्ता की मां अपने दो भूखंडों को कृषि भूिम से अकृषि भूमि घोषित करने के लिए 31 अक्टूबर 2021 को आवेदन किया था। दोनों रकबों की अलग अलग पत्रावली पर रिपोर्ट लगाने के लिए शिकायकर्ता ने कानूनगो मोतीलाल से कई बार संपर्क किया। जिस पर कानूनगो ने प्रति फाइल पांच हजार रुपये समेत कुल 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। जांच सही पाए जाने के बाद ट्रैप टीम गठित की गई। बुधवार को कानूनगो मोतीलाल पुत्र स्व. शकिलचंद निवासी न्यू शिव मार्केट शास्त्रीनगर ज्वालापुर हरद्विार, हाल तैनाती कानूनगो डोईवाला को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये लेते हुए तहसील कार्यालय से रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून रेनू लोहानी ने बताया कि भ्रष्टाचार के विरिुद्ध टोल फ्री नंबर पर शिकायत कर सकते हैं।