November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

बदरीनाथ मंे सीएम धामी ने की विशेष पूजा अर्चना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार सुबह बदरीनाथ धाम पहुंचे। विशेष पूजा-अर्चना कर उन्होंने यहां भगवान बदरी विशाल का आशीर्वाद लिया। दर्शन करने के बाद सीएम ने यहां निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कायों को लेकर सरकार पूरी तरह से गंभीर है और तेजी से काम कर रही है।
शुक्रवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी ने सबसे पहले भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए और देश के सुख समृद्धि की कामना की हैं। हेलीपैड पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनकी अगवानी और मंदिर परिसर में उनका स्वागत किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं को धाम में कोई असुविधा न हो इसका खास ध्यान रखा जा रहा है। सीएम ने कहा कि धाम में तेजी से निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। आने वाले समय में यात्रियों को यहां और भी सुविधाएं मिलेंगी। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह आठ बजे हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ स्थित सिविल हेलीपैड पहुंचे थे। वहां से बदरीनाथ धाम में चल रहे मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण करेंगे।