देहरादून। देवभूमि पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष विजय जायसवाल ने राज्य के समाचार पत्र प्रकाशकों को अवगत कराया है कि आर.एन.आई. का वार्षिक विवरण भरे जाने की तारीखों की घोषणा आर.एन.आई. द्वारा जारी एडवाइजरी में कर दी गई है।
आर.एन.आई. के अधिकृत प्रवक्ता एस.बी. चतुर्वेदी द्वारा जारी एडवाईजरी में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2017-2018 की आगामी 20 अप्रैल से 31 मई तक वार्षिक विवरण तक भरा जा सकेगा।
विजय जायसवाल ने बताया कि आर.एन.आई. का कार्यालय भी अब आर.के.पुरम से शिफ्ट होकर लोधी रोड, नई दिल्ली में सी.जी.ओ. काम्पलैक्स में सूचना भवन के नौंवे तल पर पहुंच गया है। ज्ञातव्य है कि पत्रकार हितों में देवभूमि पत्रकार यूनियन प्रभावी भूमिका का निर्वहन करती दिखाई दे रही है जो कि मुक्त कंठ से सराहनीय है।
आर0एन0आई0 रिटर्न 20 अप्रैल से 31 मई तक भरें: विजय जायसवाल

More Stories
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
मुख्यमंत्री ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी
ज्योलिकोट, नैनीताल दूषित पेयजल प्रकरण पर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों की बैठक