November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

शादी सामारोह की बुंकिग कैंसल होने से कारोबारी मायूस

हल्द्वानी। राज्य में कोरोना को लेकर तमाम तरीके की पाबंदी लगाई गई हैं। इसके चलते कारोबारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, शादी सीजन शुरू हो चुका है। सरकार की ओर से नई गाइडलाइन जारी होने के बाद विवाह समारोहों से जुड़े कारोबारियों के आगे आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पिछले साल लॉकडाउन की वजह से टेंट और बैंक्वेट हॉल कारोबारियों की तमाम बुकिंग कैंसिल हुई थी। लेकिन इस साल सभी कारोबारियों ने अच्छी आमद की उम्मीद लगाई थी। कारोबारियों को उम्मीद थी कि इस बार उन्हें अच्छी आमदनी होगी। लेकिन एक बार फिर कोरोना की मार से उनके आगे आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वहीं, टेंट कारोबारी हर्षवर्धन पांडे ने बताया कि जो शादियां रात में होनी थी। वो अब नाइट कर्फ्यू के चलते दिन के समय की डिमांड कर रही हैं। कई लोग अपना एडवांस वापस मांग रहे हैं। अधिकतर लोग तो अपनी बुकिंग कैंसल करा रहे हैं। इससे बैंक्वेट हॉल और टेंट कारोबारियों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है।