देहरादून। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में किसान संयुक्त मोर्चा ने दून में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इससे पहले गांधी पार्क से कूच निकाला गया। जिसमें इस योजना को युवाओं के लिए गलत बताया और इसे तत्काल वापस लिए जाने की मांग उठाई। इसमें किसान, मजदूर, युवा, छात्र, महिला संगठनों ने भागदारी की। डीएम कार्यालय के माध्यम से राष्ट्रपति एवं डीएम को ज्ञापन भेजा गया। इस दौरान पूर्व आईएएस अधिकारी एवं कई संगठनों के संरक्षक एसएस पांगती, संयोजक सुरेन्द्र सिंह सजवाण, किसान सभा के राज्य महामंत्री गंगाधर नौटियाल ,महिला मंच की संयोजक कमला पंत, अशोक शर्मा एटक महामंत्री, लेखराज सीटू जिला महामन्त्री, विजय भट्ट अध्यक्ष बीजीवीएस, ओमबीर सिंह गवर्नमेंट पैशनर्स, यशबीर आर्य जागरूक बनों ,भूतपूर्व सैनिकों के महामंत्री पी सी थपलियाल, डा. विजय शुक्ला सर्वोदय मण्डल, बिजू नेगी, बीज बचाओ आन्दोलन, सुशील त्यागी संयुक्त नागरिक संगठन, रंजनीश जुयाल एडवोकेट, अनन्त आकाश आदि मौजूद रहे।
अग्निपथ के विरोध में किसान संयुक्त मोर्चा ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

More Stories
उत्कृष्ट विवेचना के लिए उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा को ‘केन्द्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार