पौड़ी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आजकल अपने विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण पर हैं। इस दौरान वो अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का हाल जानने बिना प्रोटोकॉल के ही पहुंचते दिखाई दिए। कुछ ऐसा ही आज देखने को मिला. स्वास्थ्य मंत्री पीपीपी मोड पर चल रहे जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे, जिसकी जानकारी प्रशासन को नहीं थी। स्वास्थ्य मंत्री के औचक निरीक्षण से प्रशासन के हाथ पैर फूले हुए दिखे।
गौर हो कि काबीना मंत्री का औचक निरीक्षण कब और कहां हो जाए ये किसी को भी पता नहीं होता है। ऐसा ही औचक निरीक्षण शनिवार सुबह स्वास्थ्य मंत्री ने पौड़ी के जिला अस्पताल में किया। उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के अलावा शिविर का भी जायजा लिया। वहीं आज स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत बिना प्रोटोकॉल के ही पीपीपी मोड पर चल रहे जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे। इतना नहीं काबीना मंत्री के औचक निरीक्षण की जानकारी डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे तक को नहीं थी। स्वास्थ्य मंत्री ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल में चल रहे शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान शिविर में पहुंचे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधांए मुहैया कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जिला मुख्यालयों में ही लोगों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल सके, इसके लिए ठोस प्रयास किये जा रहे हैं।
बिना प्रोटोकॉल अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, मचा हड़कंप

More Stories
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष