देहरादून। लोक निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज अपनी के पास रिखणीखाल में बारिश के दौरान हॉट मिक्स से बनाई जा रही सड़क की शिकायत पहुंची है, जिस पर महाराज ने कड़ा रुख अपनाते हुए सख्त कार्रवाई की बात कही है।
इस मामले में लोक निर्माण विभाग का पक्ष भी सामने आया है। लोक निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष इंजीनियर एजाज अहमद ने बताया कि इस मामले को लेकर मंत्री सतपाल महाराज ने उनसे जवाब मांगा था, जिसके बाद उन्होंने इस प्रकरण पर जांच बिठाई है। हालांकि, उनका कहना है कि प्रथम दृष्टया जो जानकारी मिली है उसके अनुसार हॉट मिक्स से सड़क बनाने का काम बरसात में नहीं, बल्कि जब यह काम किया जा रहा था उस समय अचानक से बरसात शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि इसमें ना तो विभागीय अधिकारियों का दोष है, ना ही काम करने वाली कार्यदाई संस्था या फिर ठेकेदार का है। बावजूद इसके उन्होंने एक जांच टीम गठित की है जो कि इस पूरे प्रकरण पर विस्तृत जांच रिपोर्ट पेश करेगी। उत्तराखंड में सड़कों के निर्माण और डामरीकरण में की जाने वाली अनियमितता को लेकर कहानी पुरानी है। बात उन दिनों की है जब पिछली सरकार में भी लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी सतपाल महाराज के पास थी और विधानसभा सत्र चल रहा था। इस दौरान विधानसभा परिसर में बनाई गई सड़क पैरों से उखड़ रही थी, जिस पर भी सतपाल महाराज ने कड़ा रुख अपनाया था। इस पर उन्होंने ऑन द स्पॉट कार्रवाई की थी।
हॉट मिक्स से बनाई जा रही सड़क की शिकायत पर मंत्री ने बैठाई जांच

More Stories
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष