November 5, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

सड़क दुर्घटना में पुलिसकर्मी की मौत

देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस के एक जवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार देहरादून पुलिस लाइन में आरक्षी के पद पर तैनात राकेश राठौर अपनी बाइक से बीती देर रात लगभग ढाई बजे डोईवाला की ओर से देहरादून आ रहे थे। इस दौरान जब वह हर्रावाला के समीप पहुंचे तो उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे  वह गम्भीर रूप से घायल हो गये। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। राकेश राठौर 2001 बैच के थे जिनकी मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।