November 5, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

कांग्रेस ने संतोष गौरव की पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलत छह वर्षों के लिए निस्कासित किया

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संतोष गौरव की पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रशासन/संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर खटीमा विधानसभा क्षेत्र से संतोष गौरव को पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि संतोष गौरव काफी लम्बे समय से पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त थे जिनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी नेतृत्व ने उन्हें पार्टी से निष्कासित करने का निर्णय लिया है। मथुरादत्त जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है तथा इसमें यदि अनुशासनहीनता होती है तो उसे कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा तथा जो भी पार्टी अनुशासन की लाईन पार करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।