नयी दिल्ली। अंजुम मुदगिल ने ब्रिसबेन में चल रही राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैम्पियनशिप की महिलाओं की 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में कांस्य पदक से अपना दूसरा पदक हासिल किया। उन्होंने 616.7 के कुल अंक का स्कोर बनाया जिससे वह स्काटलैंड की सियोनेड मैकिनटोश (619.9) से पीछे रहीं।
स्वर्ण पदक स्काटलैंड की ही जेनिफर मैकिनटोश ने जीता जिन्होंने 620.7 अंक का रिकार्ड स्कोर बनाया। अंजुम ने इससे पहले 10 मी एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीता था और अब भारत के राइफल और पिस्टल स्पर्धाओं में पदक 14 हो गये हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में आधुनिक ‘कामधेनु लोक’ गौशाला का लोकार्पण किया
प्रतिनिधिमंडल ने सीएम धामी से की भेंट
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक