चमोली। बदरीनाथ से जोशीमठ की ओर आ रही एक कार रडांग बैंड के पास अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में समा गई। इस दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक महिला लापता है। पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर लिए हैं। मृतकों के शवों को पीएम के लिए भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चैबे ने बताया कि हादसे में बदरीनाथ में तैनात महिला पुलिसकर्मी व उनके परिजनों समेत कुल 3 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलने के बाद से लामबगड़ पुलिस और एसडीआरएफ पोस्ट पांडुकेश्वर मौके पर खोजबीन में जुटी है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना देर रात करीब 12 बजकर 30 मिनट पर हुई। वहीं, सर्चिंग के दौरान एसडीआरएफ को कार के कुछ पार्ट्स और 2 शव दिखाई दिए, जो वाहन से छिट्टकर गिर गए थे। दोनों शवों का रेस्क्यू कर एसडीआरएफ ने चमोली पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। मृतकों की पहचान मोना (27 वर्ष) निवासी उत्तर प्रदेश और अरुण कुमार पुत्र सोमन (33 वर्ष) पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। वहीं, महिला पुलिसकर्मी और कार का पता नहीं चल पाया है। आशंका है कि उक्त महिला वाहन में फंसी है। जो शव बरामद हुए हैं वह लापता महिला पुलिसकर्मी के परिजन बताए जा रहे हैं।
कार अनियंत्रित होकर अलकनंदा में समाई, 2 लोगों की मौत, एक लापता

More Stories
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष