देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के जन्म दिन को धूमधाम से मनाते हुए उन्हें जन्म दिन की बधाई दी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में कंाग्रेसजनों ने प्रदेश महामंत्री डॉ0 जसविन्दर सिह गोगी के संयोजकत्व में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा को जन्म दिन की बधाई देते हुए केक काटा तथा मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी का इजहार करते हुए करन माहरा के दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
करन माहरा को जन्म दिन की शुभकामना देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन/प्रशासन मथुरादत्त जोशी, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश महामंत्री डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी, प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री नवीन जोषी, पूर्व गढवाल मण्डल प्रभारी एवं मीडिया पैनलिस्ट गरिमा दसौनी, पूर्व मंत्री अजय सिंह, मीडिया पैनलिस्ट राजेश चमोली, रॉबिन त्यागी, अमरजीत सिंह, विनीत प्रसाद भट्ट, सोनू हसन, शिवा वर्मा, विकास ठाकुर, देवेन्द्र सिंह, नितिन चंचल, आलोक मेहता, शुभम चौहान, मोहन काला, मेहताब, शीशपाल बिष्ट, सूरज, सिद्धार्थ सिंह, उत्कर्ष जैन, चतर सिंह रावत, शैलेन्द्र करगेती, एस.बी. थापा, सूरज नेगी, डीपी बोरा आदि शामिल थे।
कांग्रेस भवन में मनाया गया पीसीसी अध्यक्ष करन माहरा का जन्मदिन

More Stories
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष