देहरादून। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद भवन के परिसर में भारत में विधायी निकायों के पीठासीन अधिकारियों के साथ बैठक आहुत की। इस दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने भी बैठक में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर 20 से 26 अगस्त तक हैलिफ़ैक्स, कनाडा में अयोजित होने वाले 65वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन से संबंधित जानकारियों से अवगत कराने के लिए लोकसभा अध्यक्ष द्वारा ब्रीफिंग की गई।
बता दें कि 20 अगस्त से कनाडा में आयोजित होने वाले 65 वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण भी भाग लेंगी। लोकसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित पीठासीन अधिकारियों की बैठक के दौरान विभिन्न राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष मौजूद थेद्य इस बैठक में अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन से संबंधित मुद्दों सहित भारत में विधायी निकायों के कामकाज से जुड़े मुद्दों के बारे में चर्चा की गई, इनमें विधायिकाओं में व्यवधान, विधायी प्रक्रिया में लोगों की भागीदारी और विधायिकाओं में नियमों और प्रक्रियाओं में एकरूपता जैसे विषय शामिल रहे। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने 20 से 26 अगस्त 2022 तक हैलिफ़ैक्स, कनाडा में आगामी 65वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन को लेकर ब्रीफिंग दी। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में सतत विकास, नवीन प्रौद्योगिकी के उपयोग, महिलाओं से संबंधित मुद्दों, युवाओं और जलवायु परिवर्तन आदि के क्षेत्र में संसद की भूमिका पर चर्चा की जायेगी।
पीठासीन अधिकारियों की बैठक में शामिल हुईं स्पीकर ऋतु खंडूड़ी

More Stories
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष