अफगानिस्तान। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आतंकियों ने एक टीवी चैनल के दफ्तर पर हमला किया है। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। बिल्डिंग के अंदर से गन फायर की आवाजें आने की बात कही जा रही है। मौके पर सुरक्षाबलों ने कमान संभाल ली है, घायलों के लिए एंबुलेंस भी पहुंच गई हैं।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह करीब 10:45 पर हमलावरों ने शमशाद टीवी के दफ्तर पर धावा बोला। हमलावरों ने सबसे पहले गेट पर धमाका किया फिर गोली चलाते हुए बिल्डिंग के अंदर घुस गए।
बताया जा रहा है कि हमलावरों में सुसाइड बॉम्बर भी शामिल हैं। बता दें, तालिबान ने इस हमले में खुद की संलिप्तता से इनकार किया है। फिलहाल सुरक्षाबलों और हमलावरों के बीच मुठभेड़ जारी है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की
मतदाता सुनवाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करेंः गढ़वाल आयुक्त
खेल महाकुंभ 2026ः 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चैंम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच