देहरादून। राष्ट्रपति निर्वाचन उत्तराखण्ड राज्य में सकुशल व निर्विघ्न सम्पन्न हुआ। उत्तराखण्ड में मतदान स्थल का निर्माण विधान सभा भवन में कराया गया था। पूर्वाहन 10 बजे से मतदान प्रारम्भ हुआ। मतदान करने वालों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य एवं कैबिनेट मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल, गणेश जोशी, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा एवं विधायकों सहित कुल 67 मतदाताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतदान प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए हेल्पडेस्क का भी निर्माण कराया गया। निर्वाचन प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तैनात प्रेक्षक की देखरेख में सम्पन्न हुआ। मतदान सम्पन होने के पश्चात भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार मतपेटी को सील कर नई दिल्ली भारत निर्वाचन आयोग को भेजा गया। मतपेटी को जौलीग्रांट हवाईअड्डे से नई दिल्ली की फ्लाईट से भेजा गया। निर्वाचन प्रक्रिया और मतपेटी को जौलीग्रांट हवाईअड्डे पर भेजे जाने की सम्पूर्ण कार्यवाही की वीडियोग्राफी तथा फोटोग्राफी भी कराई गयी।
News Portal

More Stories
ट्रामाडोल तस्करी गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार, अब तक पांच आरोपी दबोचे
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया मुख्यमंत्री आवास कूच
देहरादून में खुला वनरक्षक स्टोर, स्वदेशी तकनीक से वन्यजीवों की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती