देहरादून, आजखबर। स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामले के बाद आज उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के अध्यक्ष एस राजू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पेपर लीक मामले में धांधली को लेकर नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दिया है। वे 2016 से चेयरमैन के पद पर तैनात थे। सितंबर में उनका कार्यकाल समाप्त होने वाला था। बता दें कि इससे पहले अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष रहे आरबीएस रावत ने भी 2016 में पेपर लीक विवाद के बाद पद से इस्तीफा दे दिया था।
पेपर लीक मामले के बाद अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

More Stories
उत्तराखंड क्रांति दल ने लिया नए उत्तराखंड का संकल्प
‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के दूसरे चरण में 1.34 लाख लोगों की भागीदारी
मुख्यमंत्री धामी से स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं विधायक किशोर उपाध्याय ने की भेंट