October 30, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

पेपर लीक मामले में धामपुर से जेई गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने अब उत्तर प्रदेश के धामपुर निवासी जूनियर इंजीनियर ललित शर्मा को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। पेपर लीक घपलेबाजी में कुख्यात हाकम सिंह के साथ उत्तर प्रदेश के नकल माफियाओं के बीच महत्वपूर्ण कड़ी तोड़ने में एसटीएफ को सफलता मिली है।
उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने अब उत्तर प्रदेश के धामपुर निवासी जूनियर इंजीनियर ललित शर्मा को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। पेपर लीक घपलेबाजी में चर्चित हाकम सिंह के साथ उत्तर प्रदेश के नकल माफियाओं के बीच महत्वपूर्ण कड़ी तोड़ने में एसटीएफ को सफलता मिली है। एसटीएफ जांच के अनुसार गिरफ्तार जूनियर इंजीनियर ललित शर्मा के धामपुर स्थित फ्लैट पर 25 से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा से पहली रात लीक हुए प्रश्नों पत्रों को सॉल्व किया था। हाकम सिंह के साथ ही इस गोरखधंधे में इंजीनियर ललित शर्मा जुड़ा हुआ था। उत्तराखंड एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह के अनुसार हाकम सिंह के साथ उत्तर प्रदेश के नकल माफियाओं के बीच गठजोड़ में महत्वपूर्ण कड़ी तोड़ने में पहली सफलता जूनियर इंजीनियर ललित शर्मा की गिरफ्तारी के रूप मिल मिल चुकी है। जल्द ही अन्य बड़ी गिरफ्तारी के साथ खुलासा होगा। बता दें कि अब तक पेपर लीक मामले में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश निवासी 20 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एसटीएफ से मिली जानकारी के अनुसार पेपर लीक मामले में हाकम सिंह से जुड़े उत्तर प्रदेश के नकल माफियाओं की कड़ियां जुड़ती जा रही हैं। एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि धामपुर निवासी जूनियर इंजीनियर ललित शर्मा की गिरफ्तारी के साथ ही अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी जल्द कर बड़ा खुलासा किया जाएगा।