देहरादून। ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अवरूद्व होने के कारण हो रही परेशानियों को देखते हुए राजकीय महाविद्यालय नरेन्द्रनगर के प्रतिनिधिमण्डल ने प्राचार्य प्रो. राजेश उभान के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी नरेन्द्र नगर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया है।
बता दें कि विगत तीन दिनों से ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित है। जिस कारण राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर का स्टाफ तथा छात्र-छात्राएं महाविद्यालय तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे छात्र-छात्राओं की प्रवेश प्रक्रिया बाधित हो रही है। इस समस्या के निराकरण के लिए महाविघालय के प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य प्रो राजेश उभान के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी नरेंद्रनगर देवेन्द्र सिंह नेगी से वार्ता की। समस्या की गम्भीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी नरेंद्रनगर देवेन्द्र सिंह नेगी द्वारा त्वरित निर्णय लेते हुए स्थिति सामान्य होने तक महाविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया नगरपालिका परिषद नरेंद्रनगर के सभागार में संचालित करने की अनुमति दी गई है। प्रतिनिधिमंडल में डा विक्रम बतर्वाल, विशाल त्यागी , डॉ नूपुर गर्ग, शूरवीर दास, डा राकेश नौटियाल, लक्ष्मी कठैत, दीपक शाह आदि शामिल रहे।
नरेंद्रनगर महाविद्यालय प्रतिनिधिमण्डल ने समस्याओं को लेकर एसडीएम से की मुलाकात

More Stories
उत्तराखंड क्रांति दल ने लिया नए उत्तराखंड का संकल्प
‘जन जन की सरकार-जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के दूसरे चरण में 1.34 लाख लोगों की भागीदारी
मुख्यमंत्री धामी से स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं विधायक किशोर उपाध्याय ने की भेंट