देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में एसटीएफ की कार्रवाई लगातार जारी है। शुक्रवार को एसटीएफ ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक 32 गिरफ्तारियां हो चुकी है यूकेएसएसएससी प्रश्न पत्र लीक मामले में एसटीएफ उत्तराखंड ने राजबीर निवासी लक्सर हरिद्वार को गिरफ्तार किया है। उसने हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के कुछ परीक्षार्थियों को साथ ले जाकर धामपुर में नकल के सेंटर में प्रश्न पत्र लीक कराया गया था। गवाहों के बयान एवं टेक्निकल साक्ष्य के आधार पर उसे अरेस्ट किया गया। राजबीर वर्तमान में कनिष्ठ सहायक राजकीय पॉलीटेक्निक हिंदोलखाल टिहरी गढ़वाल में नियुक्त है।
पेपर लीक मामले में कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार

More Stories
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री धामी के अनुरोध पर लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग कैप्टन अजय पंत प्रकरण में कर रहा सतत निगरानी
आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों के लिए डिजिटल रिकॉर्ड अनिवार्य