देहरादून। भाजपा ने सरकार द्वारा देवभूमि के जंगलो में मजार समेत अन्य अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण का स्वागत किया है । प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार जंगल, सरकारी अथवा सार्वजनिक स्थलों मे अवैध अतिक्रमण पर लगाम लगाने के लिए प्रतिबद्ध है।
श्री चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार की नीति एकदम स्पष्ट है कि उत्तराखंड में किसी भी तरीके के अवैध धार्मिक अतिक्रमण व धर्म की आड़ में डेमोग्राफी बदलने की साजिश कतई बर्दाश्त नही की जाएगी। हमारी सरकार जबरन या प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के गोरखधंधे में लिप्त लोगों को सजा दिलाने के उद्देश्य से कठोरतम धर्मांतरण कानून लेकर आयी है। इसी क्रम में प्रदेश के वन क्षेत्रों में अवैध तरीके से अतिक्रमित अवैध मजारों व अन्य धार्मिक ढांचों का ध्वस्तीकरण उचित कदम है। अमूमन अल्पंख्यक आबादी नही होने व निर्जन क्षेत्र होने के बावजूद भी इस तरह के निर्माण की भूमिका को संदिग्ध पाया गया है, जो जंगल व स्थानीय निवासियों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बनी हुई हैं। वहीं हाईकोर्ट ने भी इस तरह के निर्माणों को गलत ठहराते हुए इन्हें हटाने के निर्देश दिए है। उन्होंने सीएम धामी का धन्यवाद करते हुए इस कार्यवाही को सूबे की धार्मिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक व शांत पहचान को बनाये रखने के लिए अतिआवश्यक बताया।
जंगलों में अवैध निर्माण के खिलाफ धामी सरकार की कार्यवाही स्वागत योग्य कदमः चौहान

More Stories
त्योहारी सीजन में खाद्य संरक्षा विभाग का बड़ा अभियान
उत्तराखंड आवास विकास परिषद ने अवैध निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सौ से अधिक नोटिस जारी किए
एसएससी परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार