October 29, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम धामी

देहरादून। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गाँधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने भूपेन्द्र पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के ऊर्जावान नेतृत्व में गुजरात विकास के पथ पर गतिशील रहेगा। मुख्यमंत्री ने गुजरात के नवनिर्वाचित मंत्रिमण्डल के सदस्यों को भी शुभकामनाएं दी।